{"_id":"6249ee0e86adce6f663514a1","slug":"first-electric-goods-train-ran-on-delhi-shamli-haridwar-railway-route-shamli-news-mrt5830498170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-शामली-हरिद्वार रेलवे मार्ग पर दौड़ी पहली विद्युत गुड्स ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-शामली-हरिद्वार रेलवे मार्ग पर दौड़ी पहली विद्युत गुड्स ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली से टपरी तक विद्युत ट्रेनों का ट्रायल हो जाने के बाद आखिर उत्तर रेलवे ने रविवार को दिल्ली से शामली होकर बिजली माल गाड़ी का संचालन कर दिया। यह माल गाड़ी दिल्ली से चलकर शाम 6.50 बजे शामली से टपरी होकर हरिद्वार जिले के ज्वालापुर तक संचालित की गई।
शाहदरा से शामली तक सवा साल पहले रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया था। गत 4 मार्च को शामली से टपरी तक विद्युतीकरण होने के बाद ट्रेनों के संचालन के लिए ट्रायल हुआ था। 28 दिन बाद आखिर उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को शाम 6.50 बजे दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तक बिजली से चलने वाली माल गाड़ी का संचालन किया गया। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली की ओर से बिजली की माल गाड़ी शामली रेलवे स्टेशन से 6.50 बजे होकर निकली। उन्होंने बताया कि माल गाड़ी का संचालन हरिद्वार के ज्वालापुर तक संचालन किया गया। यातायात निरीक्षक ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग विद्युत ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार है। विद्युत ट्रेन जल्द ही इस रेलवे मार्ग पर दौड़ेगी।
इसी माह सभी ट्रेन हो जाएंगी विद्युत चालित
उत्तर रेलवे के डीआरएम डिंपी कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग अब विद्युत ट्रेनों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी माह इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को विद्युत चालित कर दिया जाएगा।