फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   first day 2240 mobile phones

पहले दिन 2240 फोन की डिलीवरी

Fri, 08 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 08 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
first day 2240 mobile phones
Freedom 251 - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में फ्रीडम 251 एंड्रायड फोन लांच करने वाली रिंगिंग  बेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से शुक्रवार से मोबाइल फोन की डिलीवरी शुरू करा दी गई। पहले दिन 2240 फोन डिलीवर किए गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत फरवरी माह में शामली के मोहित कुमार गोयल ने अपनी कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से 251 फ्रीडम मोबाइल फोन लांच किया था। ऑनलाइन बुकिंग कराई गई थी, जिसमें 251 रुपये फोन की कीमत और 40 रुपये डिलीवरी चार्ज अतिरिक्त लेना बताया गया था। उसके बाद देशभर में सबसे सस्ते एंड्रायड मोबाइल फोन को लेकर खलबली मच गई थी। उस समय मोहित गोयल ने कहा था कि जून महीने से फोन की डिलीवरी भी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार से कंपनी ने फोन की डिलीवरी शुरू करा दी। कंपनी के डायरेक्टर मोहित कुमार गोयल ने अमर उजाला को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि फोन की मैन्यूफैक्चरिंग हरिद्वार की कंपनी सचिदानंद एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड से कराई गई है। पहले दिन विभिन्न राज्यों को मिलाकर कुल 2240 मोबाइल फोन की डिलीवरी कर दी गई है। इसमें सर्वाधिक 760 फोन यूपी में डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित ने बताया कि यूपी के 760 फोन के अलावा 150 फोन वेस्ट यूपी के शामली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा आदि जिलों में वह खुद डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिये डिलीवर कराएंगे। संभवत: सोमवार को वह शामली आकर यहां फोन की डिलीवरी का कार्य शुरू कराएंगे। मोहित ने बताया कि फोन की बुकिंग सर्वाधिक उत्तर प्रदेश से दो करोड़ 80 लाख और बिहार से एक करोड़ 95 लाख हुई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed