शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में एक मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। आग लगने और मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
तेज धमाका: मकान में रखे पटाखों में विस्फोट, मलबे में दबकर महिला की मौत, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला काजीवाड़ा में घनी आबादी के बीच घर में रखे पटाखों में हुआ धमाका इतना तेज था कि एक किमी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। लोग घरों से बाहर निकले तो महिलाएं व बच्चों ने छतों पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मोहल्ला काजीवाड़ा में हाजी शौकत के मकान में हुआ धमाका ऐसा था कि मानो कोई बम फट गया हो। पुलिस अधिकारी भी धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ सीएफओ भी मौके पर पहुंचे। घर से धुआं निकलता देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि हाजी शौकत के नाम से पटाखा बनाने का लाइसेंस है। पटाखे रखने का गोदाम शहर से दूर गांव टपराना गाजीपुर में होना बताया गया है। आबादी के बीच घर में पटाखे रखे जाना अवैध है। इस मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि हाजी शौकत के साथ ही उसके पुत्र मुनव्वर के नाम पर पटाखे बनाने का लाइसेंस है। कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखों में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
घटना को छिपाने की होती रही कोशिश
विस्फोट के बाद परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल ले जाया गया। मोहल्ले के लोग भी पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे। शुरुआत में तो पुलिस को रसोई में गैस सिलिंडर फटने की जानकारी दी गई। जब जांच टीम को मौके पर जले-अधजले पटाखे मिले, तो मामला साफ हुआ।