फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire broke out in a grocery shop in village Bunta

गांव बुंटा में परचून की दुकान में लगी आग

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a grocery shop in village Bunta
गांव बुंटा में परचून की दुकान में लगी आग
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में सोमवार रात परचून की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के समय अंदर दुकान मालिक सो रहा था। जिसने खिड़की से बाहर कूदकर जान बचाई।

गांव बुंटा में मुकम्मिल पुत्र दिलशाद दो वर्ष से परचून की दुकान चला रहा है। सोमवार रात अचानक दुकान में आग लग गई। हादसे के दौरान मुकम्मिल दुकान में ही सो रहा था। आग की लपटें तेज होने पर मुकम्मिल की आंख खुल गई। आग को विकराल होते देखकर वह पीछे की खिड़की से बाहर आ गया और शोर मचाकर घर के सदस्यों को जगाया। परिजनों ने पानी व रेत से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती चली गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में फ्रीज, काउंटर, चारपाई, मोबाइल फोन, नकदी आदि सामान रखा हुआ था, जो आग में जलकर राख हो गया। मुकम्मिल ने थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर देते हुए बताया कि 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान ग्राम प्रधान राव जर्रार, राव तफरूज, साजिद, गुफरान, शमशाद, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed