फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight two sides of youths during dance on DJ in a village of Shamli

Shamli: बालाजी शोभायात्रा में भिड़े दो पक्ष, युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, DJ पर डांस करने के दौरान हुआ विवाद

Wed, 01 May 2024 07:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2024 07:07 PM IST
सार

Shamli News : शामली में बालाजी शोभायात्रा दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान युवकों में जमकर लात-घूंसे चले। डीजे पर डांस करने के दौरान विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Fight two sides of youths during dance on DJ in a village of Shamli
आपस में भिड़े युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में कस्बे में भगवान हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान डीजे पर डांस के दौरान युवकों के बीच लात-घूंसे चल गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार की शाम को सिद्ध पीठ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहल्ला कानूनगोयन के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया और शोभायात्रा दर्जनों झांकियां बैंडबाजों एवं डीजे के साथ निकाली जा रही थी। शोभायात्रा जैसे ही कस्बे के मयूर तिराहे पर पहुंची तो डीजे पर डांस कर रहे दर्जनों युवकों के बीच लात घूंसे चल गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Election 2024: मेरठ कैंट विधानसभा सीट के बढ़े मतदान से रोचक हुआ लोकसभा चुनाव, विपक्ष की बढ़ सकती है मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर डांस कर रहे युवकों के बीच चले लात घूंसों का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। शोभायात्रा की कमेटी ने मारपीट कर रहे युवकों का बीच-बचाव कराया। मामले में थाने पर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी और मां का कत्ल: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह, हत्या से पहले बीवी से कहे थे ये शब्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed