फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fifth-grade student killed after being hit by a bus

Shamli News: बस की टक्कर से पांचवीं के छात्र की मौत

Tue, 27 Oct 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 27 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fifth-grade student killed after being hit by a bus
कैराना में मृतक आलिम का फाइल फोटो-परिजन
कैराना। कस्बे में मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने सोमवार सुबह बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कक्षा पांच के छात्र आलिम (13) निवासी मोहल्ला खैलकलां, खुरगान रोड की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक जावेद निवासी मोहल्ला आलखुर्द गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आलिम के तहेरे भाई कासिम ने बताया कि सोमवार सुबह आलिम कैराना बस अड्डे से अपने रिश्तेदार जावेद की ई-रिक्शा में सवार हुआ था। वह खैलकलां मोहल्ले के पास सब्जी खरीदने जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचा, तभी बस ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आलिम सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक और छात्र के शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत में छात्र की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की। कुछ देर बाद फोटो देखकर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिम ने बताया कि आलिम इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था।
उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। आलिम के पिता चिनाई का काम करते हैं। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

कैराना में मृतक आलिम का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में मृतक आलिम का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में मृतक आलिम का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में मृतक आलिम का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed