{"_id":"5854306a4f1c1b686f64d067","slug":"featured-on-cane-procurement-centers-caught-gttuli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना खरीद केंद्रों पर छापा, घटतौली पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना खरीद केंद्रों पर छापा, घटतौली पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
sugercane
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चीनी मिलों में घटतौली रोकने के लिए डीसीओ के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को शामली, तितावी, थानाभवन चीनी मिलों के गन्ना खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें थानाभवन चीनी मिल के बाबरी प्रथम खरीद केंद्र घटतौली मिली।
शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती के नेतृत्व में टीम ने शामली चीनी मिल के क्रय केंद्र खेड़ी बैरागी द्वितीय, तितावी चीनी मिल के क्रय केंद्र बुटराड़ा प्रथम, बंतीखेड़ा द्वितीय, करौदा हाथी प्रथम, एवं चीनी मिल थानाभवन के क्रय क ेंद्र करौदा हाथी द्वितीय, बंतीखेड़ा प्रथम, बाबरी प्रथम, मिलगेट ट्राली, मिलगेट ट्रैक्टर बोगी एवं मिलगेट ट्रैक्टर बोगी का निरीक्षण किया।
थानाभवन क्रय केंद्र बाबरी प्रथम पर घटतौली पाई गई। थानाभवन चीनी मिल क्रय केंद्र बाबरी प्रथम पर कृषक वीर सिंह ग्राम बाबरी की गन्ना से भरी ट्राली का वजन 40.26 क्विंटल पाया गया। जिस पर 1, 3, एवं पांच क्विंटल के मानक बाट रखने पर वजन क्रमश: 41.26, 43.30 एवं 45.18 क्विंटल आया।
विज्ञापन
थानाभवन चीनी मिल के क्रय केंद्र करौदा हाथी द्वितीय एवं बंतीखेड़ा प्रथम पर कांटे की जांच हेतु मानक बाट उपलब्ध नहीं कराए गए। जिस कारण कांटो की जांच नहीं की जा सकी। थानाभवन क्रय केंद्र बाबरी प्रथम के तौल लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त, शामली को जिला गन्ना अधिकारी शामली द्वारा पत्र भेज दिया गया है।