फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Fearless Elections'

‘निर्भीक होकर कराएं चुनाव’

Tue, 21 Nov 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 21 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
'Fearless Elections'
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि निकाय चुनाव निर्भीक होकर निष्पक्षता से संपन्न कराया जाएं। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति या प्रभावशाली व्यक्ति का दबाव न मानें। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र न होने दें और विजयी जुलूस भी न निकलने दें। यदि कोई व्यक्ति निष्पक्ष चुनाव में व्यवधान डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार यादव ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने थानावार चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों के आसपास मकानों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दें।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों तक मतदाता की सुगमता से पहुंच होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने से रोकता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। मतदान वाले दिन पुलिसकर्मी सुरक्षा किट से लैस रहेंगे, जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, असलहा, डंडा वगैरह जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि निरीक्षण में किसी पुलिसकर्मी के पास यह सामान नहीं मिले, तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद मतदान वाले दिन और फिर मतगणना तक पुलिस की अहम जिम्मेदारी है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी चौकसी बरती जाए। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी शादी पार्टी के लिए शराब पार्टी की अनुमति भी नहीं दी जाएं।

इसके अलावा  हरियाणा बॉर्डर पर गंभीरता से चेकिंग कराएं, ताकि तस्करी कर शराब न लाई जाए। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी प्रत्याशी द्वारा लाउडस्पीकर आदि से प्रचार किया जाए, तो कार्रवाई करें। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और हर छोटी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश पुलिस को दिए गए।


वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह समेत सभी उपजिलाधिकारी, सीओ और सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed