{"_id":"6279608554b8a344245fe506","slug":"fear-of-bulldozer-four-miscreants-surrendered-shamli-news-mrt5879291127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर का डर, चार बदमाशों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर का डर, चार बदमाशों ने किया सरेंडर
विज्ञापन
शामली : झिंझाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले चेन लूट के आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। बुलडोजर के डर से बावरिया गिरोह के चार बदमाशों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। देहरादून में 15 दिन पहले चेन लूटने की कई घटनाओं में इनका नाम आया था। उत्तराखंड पुलिस ने चार दिन पहले दबिश दी थी। इस दौरान पेश नहीं होने पर बुलडोजर की कार्रवाई की चेतावनी दी थी, जिस पर आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जिसके बाद देहरादून पुलिस चारों को साथ ले गई।
देहरादून के सेलाकुई डोईवाला और शहर में पिछले दिनों चेन लूट की घटनाओं के कई अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे। जिसमें वहां रह रहे यहां के एक बावरिया जाति के युवक का नाम प्रकाश में आया था। जिसके बाद देहरादून पुलिस ने चार युवकों को चिह्नित कर लिया था। जिन की तलाश में देहरादून पुलिस कई बार यहां के बावरिया जाति के गांवों में दबिश दे चुकी थी। 4 दिन पहले उत्तराखंड पुलिस ने यहां आकर बुलडोजर से आरोपियों के घर तोड़ने की चेतावनी दी थी। बुलडोजर के डर से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मच गया।
रविवार देर शाम खोकसा गांव में स्थानीय पुलिस के माध्यम से चारों आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। सरेंडर किए गए चारों आरोपियों के नाम कन्हैया उर्फ कान्हा पुत्र राजकुमार निवासी खोकसा, अहमदगढ़ निवासी सोनू पुत्र बुद्धू और जटान खानपुर के बिल्लू पुत्र दरियाव व जुगनू पुत्र बाबू हैं। चारों को देहरादून पुलिस अपने साथ ले गई।