{"_id":"60159c678ebc3e545227fd72","slug":"father-s-day-celebrated-as-martyr-s-day-shamli-news-mrt5229780186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर आत्मा शांति देते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई
शामली। जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। जिले के सभी कार्यालयों, तहसील, ब्लाक कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को शहीदों की स्मृति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने पूर्वाह्न 11 बजे अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचरियों के साथ शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण करके आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, अनुज गौतम, प्रवीण तरार, श्यामलाल शर्मा, महिपाल शर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, धीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
थानाभवन के चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शहीद दिवस पर महाविद्यालय में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीरज रानी के निर्देशन में शिविर के प्रथम सत्र में छात्र छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में श्रम दान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया। द्वितीय सत्र में राष्ट्रपिता को 73वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
गोष्ठी में गांधी जी के सत्य अहिंसा के विचारों का जीवन में महत्व बताया। अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन नीलम के द्वारा किया गया। दानिश, मीनू सैनी, स्तुति, रमन सैनी, अरुण कुमार, अमरीन, मुस्कान ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जलालाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेशनल पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अदीब अहमद खान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधक लाला उपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष राजू बजाज, प्राइमरी स्कूल नंबर एक में अध्यापिका ममता रानी, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य आदेश सिसोदिया ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शामली सीएचसी में शपथ लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी- फोटो : SHAMLI