फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father-in-law threatened with life in Panchayat

UP: भरी पंचायत में ससुर को जान से मारने की धमकी, फिर फरार हुआ आरोपी नौशाद, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 03 Aug 2022 10:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 10:04 AM IST
सार

पंचायत में एक युवक ने अपने ससुर को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Father-in-law threatened with life in Panchayat
पंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत के दौरान फैसले से नाखुश युवक ने अपने ही ससुर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे डाली और फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शामली में चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा की एक युवती की शादी सकौती के नौशाद नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन सही नहीं चल पाने के कारण क्षेत्र के सम्मानित लोगों के बीच पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता कराया जा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान नौशाद पुत्र बाबू ने अपने ससुर इकबाल के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप है। जिसके बाद आरोपी नौशाद पंचायत से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में अफसर: कटान रोकने के सभी इंतजाम फेल, बड़े नुकसान का है डर, तस्वीरों में देखें गंगा पुल का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित इकबाल पुलिस चौकी पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि आरोपी नौशाद ने पूर्व में भी पीड़ित इकबाल की पुत्री पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पहले भी एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी मुकदमे में फरार चल रहा था। तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed