फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will camp in the Collectorate on August 9

किसान नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में डालेंगे डेरा

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers will camp in the Collectorate on August 9
शामली क्षेत्र के गांव लांक में पंचायत करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
किसान नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में डालेंगे डेरा
विज्ञापन

शामली। लांक गांव में आयोजित पंचायत में दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आ रहे जिले के 22 गांवों की गठित किसान संघर्ष समिति ने नौ अगस्त को नए सर्किल रेट पर मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को दोपहर बाद लांक गांव में प्रधानाचार्य रणधावा मलिक के घेर में किसान संघर्ष समिति की पंचायत धीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में सचिव विदेश मलिक ने कहा कि 31 जुलाई को शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के बाद डीएम जसजीत कौर से संघर्ष समिति मिली थी। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में जिले के 22 गांवों के किसानों की 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर किसानों को नए सर्किल रेट दिए जाने की मांग की थी। डीएम से वार्ता को एक सप्ताह गुजर गया है, अभी तक प्रशासन द्वारा संघर्ष समिति के मांग पत्र पर कोई सुनवाई नहीं गई है।
विज्ञापन

मलिक ने बताया कि पंचायत में जिले के 22 गांवों की गठित किसान संघर्ष समिति नौ अगस्त को नए सर्किल रेट पर मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेगी। शामली कलक्ट्रेट में होने वाली पंचायत को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। मांगे पूरी न होने पर संघर्ष समिति का बागपत में एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इकाई के कार्यालय पर वार्ता के लिए जाएगा। शामली जिले के किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इकाई के अफसरों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को छह साल पुराने सर्किल रेट का मुआवजा स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर का वर्ष 2020-21 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिए जाने, गांवों में नलकूप, फलदार, गैर फलदार पौधे लगाने और मकान का उचित मुआवजा दिए जाने, किसानों को एनसीआर के आधार पर मुआवजा दिए जाने, प्रभावित किसानों को घोषित अवार्ड की प्रति दिए जाने की मांग की है। पंचायत में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह गोगवान, सचिव विदेश मलिक, रामवीर सिंह वीरपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed