फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will be able to take online membership till October 15

किसान 15 अक्तूबर तक ले सकेंगे आनलॉइन सदस्यता

Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to take online membership till October 15
किसान 15 अक्तूबर तक ले सकेंगे ऑनलाइन सदस्यता
विज्ञापन

शामली। अब गन्ना किसान नए पेराई सत्र 2021-22 के लिए 15 अक्तूूबर तक ऑनलाइन नई सदस्यता ले सकेंगे।
गन्ना किसान के सामने घोषणा भरने का विकल्प खुला रहेगा। गन्ना किसानों की सुविधा हेतु घोषणा पत्र भरने, नई सदस्यता लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर बढ़ाकर 15 अक्तूबर किया गया। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों की सुविधा के लिए आनलाइन सदस्यता के लिए तीस सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई। खतौनी अपलोड करने की अनिवार्यता तथा परिचय प्रमाणित करने के लिए बैंक पासबुक की छायाप्रति अपलोड करने की आवश्यकता को पूर्व में ही समाप्त कर दिया गया है।

गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी के निर्देश पर गन्ना किसान को वर्तमान में सुविधानुसार घोषणा भरवाने के लिए नई सदस्यता हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण करने में समय लग रहा था। अंतिम तिथि भी निकट आती जा रही थी। गन्ना किसानों की इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए पेराई सत्र 2021-22 हेतु ऑनलाइन सदस्यता लेने एवं घोषणा भरने की अंतिम तिथि को किसान हित में 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया। इस निर्णय से गन्ना किसानों को काफी सहूलियत एवं सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed