{"_id":"614b74a68ebc3e02641ad82c","slug":"farmers-will-be-able-to-sell-paddy-at-the-same-purchasing-center-shamli-news-mrt5574238105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही क्रय केंद्र पर धान बेच पाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही क्रय केंद्र पर धान बेच पाएंगे किसान
विज्ञापन
शामली अधिकारियो की बैठक लेते एडीएम अरविन्द सिंह
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही क्रय केंद्र पर धान बेच पाएंगे किसान
शामली। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को धान खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बार शासन स्तर से धान क्रय नीति में किए गए बदलाव की जानकारी देते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान के लिए 1960 प्रति रुपये क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। एक अक्तूबर से खरीद की जाएगी। इसके लिए खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। किसानों को पंजीकरण के समय अपने आधार में फीड मोबाइल नंबर ही अंकित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि एक किसान का टोकन एक ही क्रय केंद्र के लिए जनरेट होगा। जिस क्रय केंद्र पर किसान एक बार धान बेचेंगे, दोबारा उसी केंद्र पर ही बेच पाएंगे। धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन अनिवार्य है। जो अधिकतम 15 दिन की अवधि में से किसी एक तिथि के लिए जारी करा सकते हैं। यदि किसान टोकन की निर्धारित तिथि को क्रय केंद्र पर चार बजे तक नहीं पहुंचा तो टोकन निरस्त हो जाएगा। जिस किसान की जमीन एक से अधिक तहसील में हैं, वह केवल एक तहसील में ही जमीन का रजिस्ट्रेशन धान विक्रय के लिए करा सकते हैं। सोमवार से बृहस्पतिवार तक क्रय केंद्र पर 50 क्विंटल धान विक्रय कर सकते हैं। शुक्रवार व शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक धान विक्रय कर सकेंगे।
युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 30 को
शामली। एक दिवसीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर को सुबह 10 बजे माजरा रोड स्थित डिग्री कॉलेज सांस्कृतिक सभा कक्ष में किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि इस जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गीत, लोक नृत्य, एकांकी तबला वादन, बांसुरी वादन, सितार वादन तथा स्थानीय स्तर पर प्रचलित लोकप्रिय परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के मध्य आयु के कलाकार ही भाग ले सकेंगे। संगतकर्ता की आयु सीमा निर्धारित नहीं है। गायन और वेशभूषा से संबंधित यंत्र तथा सामग्री प्रतिभागी स्वयं साथ लकर आएंगे। इच्छुक प्रतिभागी 28 सितंबर शाम पांच बजे तक अपनी एंट्री शहीद उधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम स्थित उनके कार्यालय में करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-9412556490 पर संपर्क कर सकते हैं।