फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers waiting for payment of arrears

बकाया भुगतान के इंतजार में किसान

Sun, 15 Sep 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers waiting for payment of arrears
शामली। नया पेराई सत्र शुरू होने में अभी डेढ़ माह शेष है और जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 382 करोड़ रुपये बकाया है। प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त तक किसानों का बकाया भुगतान दिए जाने के निर्देश दिए थे, मगर अभी पिछले गन्ना पेराई सत्र का जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिले वर्ष 2018-19 के गन्ना पेराई सत्र में किसानों 1065 करोड़ 20 लाख 48 हजार रुपये का गन्ना खरीद पाई है। चीनी मिलें अभी तक 682 करोड़ रुपये का किसानों का कुल भुगतान कर पाई है, अभी तक पिछले साल का चीनी मिलों पर किसानों का 382 करोड़ रुपये बकाया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चीनी मिलों को गत 31 अगस्त तक पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे, मगर शुगर मिल किसानों का बकाया भुगतान करने में असफल रही। शासन ने किसानों का पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान नए पेराई सत्र शुरु करने से पहले निर्देश दिए है। लखनऊ में 12 सितंबर को सहारनपुर मंडल के सहारनपुुर-मुजफ्फरनगर और शामली जिले की गन्ना सुरक्षण की बैठक में किसान बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर हंगामा कर चुके है, मगर किसानों का चीनी मिलों पर 382 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ने का नया पेराई शुरू होने में अभी डेढ़ माह का समय अवशेष है। किसानों की पिछले साल का बकाया भुगतान की इंतजार कर रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले साल का गन्ने का बकाया भुगतान के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है, मगर जिले की चीनी मिलों द्वारा 30 अक्तूबर तक बकाया भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

14 दिन में किसानों का बकाया भुगतान कराने में सरकार का वादा विफल रहा है। सरकार मिलों की चीनी गिरवी रखकर किसानों का पिछले साल का भुगतान कराए। नए पेराई सत्र में सरकार चीनी बेचकर खुद भुुगतान करें। - अशोक चौधरी चेेयरमैन गन्ना विकास समिति थानाभवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले साल का चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है। सरकार ने 31 अगस्त तक बकाया भुगतान करने के चीनी मिलों को आदेश दिए थे, अभी तक पूरा बकाया गन्ने का भुुगतान नहीं हो पाया है। सरकार जल्द किसानों का गन्ने का भुगतान कराए। - राजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन गन्ना विकास परिषद शामली।
जिले की चीनी मिलों पर कुल बकाया भुगतान 382 करोड़ रुपये
चीनी मिलें ------ भुगतान किया अवशेष भुगतान
1- शामली--- 243 करोड़ रुपये 107 करोड़ रुपये।
2- थानाभवन---- 255 करोड़ रुपये 193 करोड़ रुपये।
3- ऊन---- 184 करोड़ रुपये 82 करोड़ रुपये।
कुल भुगतान किया 682 करोड़ रुपये अवशेष भुुगतान 382 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed