{"_id":"6547e756da04feab780fabc4","slug":"farmers-uproar-over-outstanding-payment-calmed-down-after-assurance-shamli-news-c-26-1-smrt1056-11577-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बकाया भुगतान को लेकर किसानों का हंगामा, आश्वासन के बाद हुए शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बकाया भुगतान को लेकर किसानों का हंगामा, आश्वासन के बाद हुए शांत
Mon, 06 Nov 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
ऊन। चीनी मिल द्वारा वादे के अनुसार गन्ना भुगतान नहीं करने पर किसानों ने मिल गेट पर हंगामा किया और चेतावनी दी कि जब तक मिल अधिकारी कोई ठोस आश्वासन नहीं देते तब तक पेराई सत्र शुरू करने नहीं दिया जाएगा। बाद में मिल के एमडी किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने किसानों की मांगों को मानते हुए किसानों से पेराई सत्र में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद मिल का पेराई सत्र शुरू किया गया तथा किसानों ने भी धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया।
चीनी मिल द्वारा गत दिवस किसानों द्वारा दिए गए धरने में दिए गए आश्वासन के अनुरूप गन्ने का भुगतान नहीं किया गया, जिससे किसानों ने नाराज होकर अध्यक्ष जितेंद्र के नेतृत्व में रविवार को मिल में हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मिल के अधिकारियों ने अक्तूबर माह में 37 करोड़ रुपये के भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं किया गया। जब तक वादे के अनुसार भुगतान नहीं होता तथा नए पेराई सत्र का 14 दिन भुगतान का ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक पेराई सत्र शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
इसके बाद मिल के वरिष्ठ गन्ना महा प्रबंधक कुलदीप पिलानिया किसानों के बीच पहुंचे, लेकिन किसानों ने मिल के एमडी को अपने बीच बुलाने की मांग रखी। इसके बाद मिल के एमडी राणा इंद्र प्रताप सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों से दो किस्त 8 नवंबर व 20 नवंबर को संपूर्ण भुगतान देने का वादा किया तथा आगामी पेराई सत्र का भी नियमित रूप से भुगतान दिया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए और एमडी ने किसानों से पेराई सत्र में भी सहयोग करने की अपील की। धरने की अध्यक्षता बतीसा खाप के मंत्री बाबा देवेंद्र सिंह ने की। धरना प्रदर्शन में हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, मोहित प्रदीप चौधरी, अशोक कुमार, संदीप कुमार रोशन, महेंद्र सिंह, सुरेश, विनीत मुखिया आदि शामिल रहे।