फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers got the support of Bhakiyu

किसानों को मिला भाकियू का साथ

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Farmers got the support of Bhakiyu
शामली सिसौली में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से वार्ता करते किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : SHAMLI
किसानों को मिला भाकियू का साथ
विज्ञापन

शामली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से सिसौली में किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुलाकात की। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आए किसानों को बढ़े हुए सर्किल रेट का मुआवजा दिलाने में सहयोग मांगा। नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जमीन बहुत कीमती है। किसानों को चार गुणा मुआवजा मिलना चाहिए।
दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे की जद में जिले के 22 गांवों के किसान आ रहे हैं। ये किसान मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। मंगलवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक और गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिसौली में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकनामिक कॉरिडोर की जद में किसानों को पांच साल पुराना सर्किल रेट का मुआवजा दिया जा रहा है। किसान 2020 के आधार पर मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने नरेश टिकैत से किसान संघर्ष समिति का सहयोग करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर नरेश टिकैत ने कहा कि जमीन पर किसानों का हक है। चार गुणा मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। किसान विकास में बाधा नहीं डाल रहा है। वह जल्दी ही किसान संघर्ष समिति की शामली में होने वाली पंचायत में शामिल होंगे। टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग बिल्कुल जायज है और भारतीय किसान यूनियन उनके साथ है। किसानों की लड़ाई को जोर-शोर से लड़ा जाएगा। जल्दी ही महापंचायत करके कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। समिति के लोगों ने भी विश्वास दिलाया कि जब तक बढ़ाकर मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक कोई भी किसान मुआवजा नहीं उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि दो दिसंबर बृहस्पतिवार को गांव खेड़ा मस्तान मुजफ्फरनगर में चारों जिलों की संघर्ष समिति की बैठक होगी। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के साथ आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में योगेंद्र प्रधान, हाजी तुफैल, वीरपाल ठेकेदार, अमित, अनिल राणा, मुजफ्फरनगर से धीर सिंह, डॉ. जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed