{"_id":"69f1054d6edc1933ef0ded2d","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-in-harda-shamli-news-c-26-1-sal1002-164377-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरड़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरड़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत
Wed, 29 Apr 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी किसान कैलाश चंद्र (53) की उस्मानुपर हॉल्ट पर मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उस्मानपुर हाल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई है। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसके शरीर क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश की। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कैलाशचंद्र के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार किया है। किसान की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। बताया गया है कि कैलाशचंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। मृतक के बेटे जगमोहन ने बताया कि घर में कोई दिक्कत नहीं थी। पता नहीं कैसे मौत हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि किसान ने आत्महत्या की है। इस मामले में परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कियाहै। अब यदि परिजन तहरीर देते है तो इसके आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।