फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family sitting on fast unto death

आमरण अनशन पर बैठा परिवार

Fri, 16 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो\ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 16 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Family sitting on fast unto death
भूख हड़ताल पर बैठी सर्वजन हिताय महिला मोर्चा की महिला सुमन सैनी।
कैराना में खुली बैठक में राशन डीलर का प्रस्ताव पास होने के बावजूद भी दुकान नहीं मिलने पर परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया। परिवार ने न्याय नहीं मिलने पर दो दिन बाद तहसील में ही आत्मदाह की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे ग्राम किशोरपुर निवासी सर्वजन हिताय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन सैनी व उसका पति विनोद सैनी अपनी दो बेटियों के साथ तहसील परिसर पहुंचे तथा आमरण अनशन पर बैठ गए। विनोद सैनी के साथ उनका बड़ा भाई नैन सिंह भी अनशन पर बैठा।
विज्ञापन


विनोद सैनी ने बताया कि 24 सितंबर को उनके गांव किशोरपुर में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके बडे़ भाई नैन सिंह की पत्नी राजेश के नाम राशन की दुकान का प्रस्ताव पास हो गया था। विपक्ष के लोगों ने 29 सितंबर को शिकायत की थी कि गांव में खुली बैठक से पहले मुनादी नहीं करायी गई थी। बाद में एसडीएम ने बिना किसी कारण उनकी राशन की दुकान का प्रस्ताव खारिज कर दिया। जिस कारण उनके भाई की पत्नी राजेश देवी मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अन्य अधिकारियों ने राशन की दुकान के प्रस्ताव को सही ठहराया, लेकिन एसडीएम राशन की दुकान उनकी भाभी के नाम आवंटित नहीं कर रहे हैं। जिस कारण वह अपनी पत्नी व दोनों बेटियों के साथ तहसील में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके साथ न्याय नहीं किया गया तो वह 17 दिसंबर को 11 बजे तहसील परिसर में ही अपनी पत्नी व दोनों बेटियों के साथ आत्मदाह कर लेगे। 


उधर एसडीएम भानू प्रताप यादव ने कहा कि जिसके बारे में बताया गया था कि उक्त व्यक्ति ने मुनादी की थी। उसने लिखित रूप में दिया कि उसने मुनादी नहीं की थी। जिस कारण राशन की दुकान के प्रस्ताव को निरस्त किया जाना सही है। अनशन करने वाले परिवार को समझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed