फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Families of freedom fighters honored

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

Tue, 02 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Families of freedom fighters honored
शामली। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शुभांगी राय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण। मनीष आनंद शास्त्री, लाला ओमदत्त राय, ज्ञान देवी धीमान, बैजनाथ सैनी के परिजनों को सम्मानित किया। मोहल्ला लाजपत राय निवासी विश्वनाथ शास्त्री ने स्वतंत्रता संग्राम की अविस्मरणीय बातें बताईं। कहा कि मनीष आनंद शास्त्री धार्मिक होने के साथ देश प्रेमी भी थे। उन्होंने महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान दिया।
मोहल्ला धीमानपुरा निवासी ज्ञान देवी के परपौत्र सोहेल धीमान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से ज्ञान देवी के बेहद नजदीकी संबंध रहे। उनके परदादा प्यारेलाल भी स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। इंदिरा गांधी ने ज्ञान देवी को ताम्रपत्र भेंट किया था।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ीयाल निवासी रामनाथ सैनी ने बताया कि उनके पिता एक साल तक जेल में रहे। रामनाथ राय ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के प्रति आस्था रखने का संकल्प दिलाया। कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, शेखरपाल, श्यामलाल शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, अनिरुद्ध राय, संदीप शर्मा, रामशरण नामदेव, हारून अंसारी, राहुल शर्मा, महावीर सैनी, रामपाल पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed