{"_id":"635eacf0c19e026315099dab","slug":"false-information-about-robbery-police-challaned-shamli-news-mrt6115142127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की दी झूठी सूचना, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की दी झूठी सूचना, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

कांधला। क्षेत्र में लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए मामला रुपये के लेनदेन का निकलने के बाद राहत की सांस ली। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता शांतिभंग में चालान कर दिया।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शहजाद ने शनिवार देर शाम थाने पहुंचकर बताया कि वह क्षेत्र के गांव मलकपुर में अपनी बहन के घर आया हुआ था। तभी सलेमपुर मार्ग रजबाहे पुल के निकट दो बदमाशों ने पचास हजार नकदी लूट ली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जब पुलिस ने शिकायतकर्ता से सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि उसने कस्बा कैराना निवासी ईंट-भट्ठा ठेकेदार से पंजाब ईंट-भट्ठा पर जाने के लिए 60 हजार रुपये नकद लिए थे। रुपये हड़पने के लिए झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में उसे शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि लूट की झूठी सूचना मिली थी।