फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake cement was being made in the name of branded companies

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बन रहा था नकली सीमेंट

Mon, 13 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fake cement was being made in the name of branded companies
शामली के कांधला पुलिस की गिरफ्त में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बनाने का आरोपी। - फोटो : SHAMLI
ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बन रहा था नकली सीमेंट
विज्ञापन

कांधला (शामली)। ब्रांडेड कंपनियों के नाम से सीमेंट बनाकर बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ करते पुलिस ने 50 बैग सीमेंट बरामद किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिछले कुछ दिनों से कस्बे के लोगों की पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में नकली सीमेंट का कारोबार चल रहा है। इसके साथ में कई कंपनियों के अधिकारियों ने भी शिकायत दर्ज कराई कि कंपनी का नाम इस्तेमाल करके नकली सीमेंट की बिक्री की जा रही है। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर मोहल्ले के निकट एक मकान में नकली सीमेंट ब्रांडेड कंपनियों के बैग में पैक कर बाजार में बेचने का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नकली सीमेंट सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बिलाल पुत्र माजिद निवासी मोहल्ला आलकलां थाना कैराना बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के सीमेंट की आड़ में खाली बैग में सस्ते सीमेंट को भरकर बेच रहा था। वह पिछले कई माह से हेराफेरी के इस कारोबार में लिप्त था और मोटा मुनाफा कमा रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नकली सीमेंट के 50 बैग भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed