फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Explained Mother's Mother's Love

बच्चों को मां की ममता का मर्म समझाया

Sun, 14 May 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Explained Mother's Mother's Love
mother days - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के शिक्षण संस्थाओं में मदर्स-डे के उपलक्ष्य में सभी स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों की माताओं ने भी बच्चों के कार्यक्रमों का आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को मां की ममता का महत्व समझाया। स्कूलों में बच्चों ने मां शब्द पर श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन


शनिवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सुनील गोयल ने किया। बच्चों ने नाटक, कविता, भाषण और गीत के माध्यम से मातृ भावना को व्यक्त किया।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने बच्चों को मां शब्द का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे को पग-पग जीना सिखाती है। स्कूली बच्चों ने मां शब्द पर सुंदर श्रृंखला बनाकर सबको हैरान किया। इस दौरान शिखर गोयल, प्रवीण त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरतीदेवी राजाराम में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मां का महत्व बताया। इस दौरान भूमि, अंश, प्रत्यक्ष, मोहित और लक्ष्य मौजूद रहे।

बीएसएम पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर, प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने बच्चों को मां का महत्व बताया। 

स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने किया। बच्चों ने मां पर कविताएं सुनाते हुए मां का महत्व बताया। कोआर्डिनेटर विंकी चानना, रितेश गर्ग, राजीव गर्ग, शालिनी राणा आदि मौजूद रहे। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरपर्सन ऊषा मुंजाल ने किया। बच्चों ने कविता और नाटक के माध्यम से मां के प्रति भावनाओं को व्यक्त किया। 


सेंट आरसी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अरविंद संगल व प्रधानाचार्य मीनू संगल ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मां का जीवन में क्या महत्व है बताया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं, मेपल्स एकेडमी में शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर रीटा सिरोही ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी स्पीच में छात्रा आरजू व हिंदी स्पीच में आयुशी राणा ने प्रथम स्थान पाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धूम मचाते हुए मां का महत्व बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed