फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Examination of traditional courses started in degree colleges

डिग्री कालेजों में शुरू हुई ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षा

Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Examination of traditional courses started in degree colleges
शामली आरके डिग्री कॉलेज में परीक्षा देते छात्र। - फोटो : SHAMLI
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कालेजों में बृहस्पतिवार से ट्रेडिशनल कोर्सों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई। शहर के आरके डिग्री कालेज व वीवी डिग्री कालेजों में कोविड गाइड लाइन के अनुसार परीक्षार्थियों ने फेस मास्क लगाकर परीक्षा दी। दोनों कालेजों में पंजीकृत 877 में 837 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 40 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डिग्री कालेजों में प्रोफेसनल कोर्सों की परीक्षा 17 नवंबर से चल रही है। बृहस्पतिवार से ट्रेडिशनल कोर्सों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई। डिग्री कालेजों में दो पालियों में परीक्षा हुई। आरके डिग्री कालेज में पहली पाली में सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक एमएससी बोटेनी, केमेस्ट्री, फिजिक्स, एमएससी एजी होर्टीकल्चर और एग्रोनॉमी की परीक्षा हुई। इस पाली में इन कोर्सों में 292 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 17 अनुपस्थित रहे। 275 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक परीक्षा हुई। इसमें प्रोफेशनल कोर्स के पांचवें सेमेस्टर की बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी और बीएससी एजी की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत 340 परीक्षार्थियों में 326 ने परीक्षा दी और 14 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कालेज प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने परीक्षा संचालन का जायजा लिया। वीवी डिग्री कालेज के परीक्षा इंचार्ज डॉ. प्रताप सरोहा ने बताया कि पहली पाली में एमए की हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल पंजीकृत 123 परीक्षार्थियों में 117 ने परीक्षा दी, जबकि छह अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीएससी होम साइंस, एमएससी मैथ और एमकॉम की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत 122 में 119 ने परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed