फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   evm aur vpad ko syam chalaana sekhe

ईवीएम और वीवी पैट को स्वयं चलाना सीखें मजिस्ट्रेट 

Fri, 15 Mar 2019 11:00 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 15 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
evm aur vpad ko syam chalaana sekhe
file - फोटो : amarujala
सहारनपुर मंडल के कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की लोकसभा चुनाव में अति महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट ईवीएम और वीवी पैट को स्वयं संचालित करना सीखना होगा, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़। मतदान के दिन सभी मजिस्ट्रेट के मोबाइल फोन प्रत्येक दशा में संचालित रहने चाहिए। चेतावनी दी कि अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी का मोबाइल बंद पाया गया तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सहारनपुर मंडल के कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग वोटरों के मतदान सुनिश्चित कराने के लिए वालियंटिर की व्यवस्था की है, जो उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर जाएंगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को दे। सेक्टर में पड़ने वाले थानाध्यक्षों से संपर्क कर अपने क्षेत्र का फीडबैक प्राप्त करें। मतदान केंद्र में कोई भी प्रचार सामग्री न हो यह पहले से सुनिश्चित कर लें। निर्वाचन से पूर्व यदि कोई पीठासीन माक पोल नहीं करा पाता है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट उसकी मदद करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट सीलिंग की कार्रवाई की समुचित व्यवस्था कराना भी सुनिश्चित करें। यदि चुनाव में प्रत्याशी निर्धारित वाहनों से अधिक का काफिला रखता है तो इसकी सूचना एआरओ को दे।
विज्ञापन

बैठक में सहारनपुर के आईजी शरद सचान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पर्याप्त अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सतर्कता बरती जाएगी। होली पर कुछ लोग शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस अधिकारी सचेत रहे। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर 1279 असलहे जमा कराए जा चुके हैं। सात हजार से अधिक लोगों को 107/16 कर मुचलका पाबंद किया गया है। 322 राजस्व गांवों में हालचाल दस्ते लगाए गए है। थानावार बाइक दस्ते लगाकर अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम सुरजीत कुमार समेत जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed