फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Every section is troubled by BJP's anti-people policies'

‘भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान’

Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
'Every section is troubled by BJP's anti-people policies'
थानाभवन। सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसफार्मर फैक्टरी के सामने पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सिद्धार्थ सिंह गांव भैसानी इस्लामपुर पहुंचे। भैंसानी इस्लामपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। उल्टे खाद, बीज, दवाई, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने कहा अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपकर अपने अधिकार व भविष्य को सुरक्षित बनाना है। मौके पर शेरसिंह राणा, राजेश सैनी, कलीम चौधरी, संजय राणा, देविंद्र राणा, सुशील चौहान, रिजवान राजा, जबर सिह कश्यप, सुनील पांचाल, विनीत रोड, विपिन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed