{"_id":"5ca65379bdec22145274b31d","slug":"employees-petition-for-duty-deduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मियों ने अर्जी देकर सुनाई पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मियों ने अर्जी देकर सुनाई पीड़ा
Fri, 05 Apr 2019 12:27 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
problem
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोर-शार से चल रही है। मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए कई मतदान कार्मिक भागदौड़ कर रहे हैं। कई मतदान कर्मचारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताते हुए अधिकारियों से मतदान ड्यूटी काटे जाने की गुहार लगाई है।
कैराना लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान को शांति एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थल पर मतदान कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन प्रशिक्षण के दौरान कई मतदान कर्मचारियों ने अधिकारियों को अपनी-अपनी समस्याएं बताते हुए ड्यूटी कटवाने के लिए अर्जी दी है। इस दौरान किसी ने पांच माह का बच्चा होना बताया तो किसी ने गर्भवती होना बताया तो किसी ने कोई और समस्या बताई।
साहब, मेरा पांच का बेटा है, ड्यूटी काट दो
गांव मोरमाजरा से पांच माह के बच्चे को लेकर पहुंची रचना ने सीडीओ विवेक त्रिपाठी से कहा कि वह गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मतदान में पोलिंग पार्टी नंबर 34 में तृतीय मतदान अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगी है। साहब, उनका पांच माह का बेटा है। घर पर बच्चे को संभालने वाला कोई नहीं है। मतदान में ड्यूटी लगने से बच्चे को परेशानी होगी और उन्हें भी समस्या बनेगी। उन्होंने सीडीओ से ड्यूटी काटे जाने की मांग की। सीडीओ ने कहा कि मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, अब ड्यूटी नहीं कट पाएगी।
विज्ञापन
गर्भवती हूं, डॉक्टर ने बेड रेस्ट के लिए बोला है
नई मंडी स्थल पर अपने परिजन के साथ पहुंची प्रीति ने सीडीओ को जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ड्यूटी कटवाने को पत्र दिया। प्रीति ने बताया कि वह अनुदेशक है और उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटराड़ी में कार्यरत है। प्रीति ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गर्भवती होने के कारण उसे कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। डॉक्टर ने उन्हें पूूर्ण बेड रेस्ट करने को कहा है। ऐसी स्थिति में वह मतदान की ड्यूूटी करने में असमर्थ है। सीडीओ ने प्रीति को सीएमओ से मेडिकल रिपोर्ट लाने को कहा। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ड्यूटी के बारे में विचार किया जाएगा।
साहब, मैं बीएलओ हूं, एक साथ दो ड्यूटी कैसे करूंगा
कैराना क्षेत्र निवासी रविंद्र कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम सीडीओ को दी अर्जी में कहा कि वह बीएलओ के पद पर कार्यरत है। चुनाव में उनकी ड्यूटी मतदान कार्मिक के रूप में लगा दी गई है। एक साथ बीएलओ और मतदान कार्मिक की ड्यूटी करने में परेशानी होगी। रविंद्र ने सीडीओ से मतदान कार्मिक की ड्यूटी काटे जाने की मांग की।