फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity meter in village

गांव में नहीं लगने देंगे विद्युत मीटर

Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity meter in village
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
शामली। गांव में विद्युत निगम द्वारा लगाए जा रहे विद्युत मीटर के विरोध में गांव कुड़ाना मेें भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक के तत्वावधान में पंचायत आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जगवीर सिंह ने की। पंचायत सभी बिरादरी के लोग मौजूद रहे। पंचायत में फैसला लिया गया कि क्षेत्र के किसी भी गंाव में विद्युत मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्र के गंाव कुड़ाना स्थित पंचायत घर में विद्युत मीटर के विरोध में पंचायत आयोजित की गई। मुख्य अतिथि गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में कोई विद्युत मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे संगठन को कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े। गांव के किसानों की स्थिति काफी दयनीय है। आज किसान को न तो उसकी फसल का उचित दाम मिल रहा है और न ही मिल द्वारा समय गन्ने का भुगतान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं ऊपर से विद्युत निगम मीटर लगाने और पांच हजार का बिल होते ही बिल जमा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर देता है। किसान की ट्यूबवेल और घरों का बिजली बिल न देने पर केबल काट दिया जाता है। जब किसान की फसल का भुगतान ही नहीं मिलेगा तो समय पर बिल कैसे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता ओमपाल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो किसी भी विद्युत अधिकारी की गांव में घुसने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम गांव में बिजली मीटर बिल्कुल नहीं लगने देंगे। इस दौरान ओमपाल मलिक, सतवीर सिंह कुरमाली, ऋषिपाल, योगेंद्र, सतपाल, जगवीर सिंह, राजकुमार, सुनील, वीर सिंह, पवन, यासीन, धनप्रकाश, विरेंद्र सिंह, धर्मवीर कश्यप, पवन, बध्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed