फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity contract workers protest against transfers

तबादलों के विरोध में विद्युत ठेका मजदूरों का प्रदर्शन

Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers protest against transfers
शामली। विद्युत ठेका मजदूरों ने बृहस्पतिवार को तबादलों के विरोध में अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निविदा व संविदा कर्मचारियों के तबादले सुदूर इलाकों में किया जा रहा है। वेतन कम होने की वजह से इतनी दूर काम करना नामुमकिन है। उन्हें महज आठ हजार रुपये प्रतिमाह ही मिलते हैं। वह भी समय पर नहीं मिलते। ठेका मजदूरों के साथ दुर्घटना होने पर विभाग और कंपनी उनकी सुध भी नहीं लेती। ऐसे में उनका स्थानांतरण रोका जाए। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल होने वाले मजदूरों के इलाज की व्यवस्था कराने की मांग भी की। बाद में अधिशासी अभियंता द्वितीय को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में अमित पंवार, इकरार, पवन, रविंद्र, पुष्पेंद्र, राजेंद्र, सोनू, मोनू, मारूफ, ललित, नरेश, रजत, मनोज, राकेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed