{"_id":"627ea24ffef58f645243a669","slug":"electrical-system-implementation-work-started-block-of-three-days-shamli-news-mrt588483359","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिकल सिस्टम लागू करने का काम शुरू, तीन दिन का ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिकल सिस्टम लागू करने का काम शुरू, तीन दिन का ब्लॉक
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विद्युतीकरण के बाद उत्तर रेलवे का मेकेनिकल सिस्टम खत्म कर इलेक्ट्रिकल सिस्टम लागू करने का कार्य शुरू हो गया है। सहारनपुर जिले के मनानी रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 11 घंटे का ब्लॉक रहा, जो आगामी तीन दिन तक लागू रहेगा।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे लाइन पर अभी तक मेकेनिकल सिस्टम था। विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिकल सिस्टम लागू करने के लिए शुक्रवार को उत्तर रेलवे को सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 11 घंटे का ब्लॉक दिया गया। मनानी रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 11 घंटे के ब्लाक के दौरान इलेक्ट्रिकल सिस्टम के तहत कार्य किया गया। ब्लॉक के चलते सुबह 7:00 बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन को शामली से लेकर सहारनपुर तक स्थगित रखा गया। यह पैसेंजर ट्रेन अगले तीन दिन यानी 15 मई तक स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार को भी पैसेंजर ट्रेन 04401 और 04402 को दिल्ली से चलकर पूर्वाह्न 11:00 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालित की गई।
शुक्रवार दोपहर तीन बजे बाद शामली से दिल्ली के लिए संचालित की गई। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि सुबह और शाम के समय विद्युत ट्रेनों के आवागमन को संचालित करने के लिए छूट दी गई है। सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान मनानी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल सिस्टम के तहत कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन
मनानी के बाद रामपुर मनिहारन, ननौता, थानाभवन टाउन, हींड, शामली, कांधला, कासमपुर खेड़ी, बड़ौत, बागपत रोड अग्रवाल मंडी टटीरी, खेकड़ा रेलवे स्टेशनों का मेकेनिकल सिस्टम खत्म करके इलेक्ट्रिक सिस्टम लागू करने के लिए ब्लॉक लिए जाएंगे।
ट्रेन स्थगित होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी मुश्किल
शामली। रेलवे ब्लॉक के चलते सहारनपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सहारनपुर की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई। बसों की संख्या कम होने से धूप में खड़े होकर काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। जिससे यात्रियों में बसों में चढ़ने को लेकर आपाधापी मची रही। 15 मई तक रेलवे ब्लॉक के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संवाद