लोकसभा चुनाव 2024: दिव्यांग- बुजुर्ग मतदाताओं को आज घर पर करेंगे मतदान, पोस्टल बैलेट से डाले जा रहे वोट
कैराना लोकसभा सीट के लिए आज से घर-घर जाकर दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की वोट डलवाई जाएगी। जिले के 558 मतदाता घर से ही आज मतदान करेंगे। इसके लिए सुबह 10 से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चलेगी।
विस्तार
जिला प्रशासन ने रविवार और सोमवार को वोट डलवाने की पूरी तैयारी कर ली है। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे होम वोटिंग कार्य चलेगा। सोमवार को भी होम वोटिंग कार्य चलेगा। उन्होंने बताया कि कैराना लोकसभा क्षेत्र के लिए सभी प्रत्याशी होम वोटिंग के लिए मतदान एजेंट बनवा सकते हैं।
रविवार और सोमवार को होम वोटिंग के लिए सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दिव्यांग एवं 85 साल से अधिक मतदाताओं को घर- घर 18 कलस्टर टीम जाएगी। कलस्टर टीम में दो मतदान अधिकारी, एक माईक्रोआर्ब्जवर, एक वीडियो ग्राफर , पुलिस टीम गांव गांव जाकर दिव्यांग एवं बुजुर्ग के आवास के एक कमरे में गत्ते का मतदान कक्ष बनाएगी। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता को पोस्टल बैलेट पेपर देकर प्रत्याशी के सामने सही का निशान लगाने का मौका देगी। कलस्टर टीम मतदाता सूची पोस्टल बैलेट पेपर साथ जाएगी।
शामली जिले में तीनों विधानसभाओं में होम वोट का आंकड़ा
विधानसभा - कलस्टर टीम-
कैराना - 07-
थानाभवन- 06-
शामली- 05-
कुल कलस्टर- -18-
कुल मतदाता- 558