फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elders go on a rampage remembering the oppression of the Firangi government

फिरंगी हुकूमत के जुल्मों को यादकर सिहर जाते हैं बुजुर्ग

Sat, 25 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elders go on a rampage remembering the oppression of the Firangi government
चरथावल। आजाद भारत में पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहरा, तो हर देशवासी की आंखों में खुशी के आंसू थे। हालांकि फिरंगी हुकूमत में देश स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के पराक्रम, शौर्य, साहस को बुजुर्ग याद करते हैं। अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां को याद करते ही क्षेत्र के लोग सिहर उठते हैं।
विज्ञापन

पहला गणतंत्र दिवस के साक्षी रहे बलवाखेड़ी के 90 वर्षीय हरि सिंह हुक्का गुड़गुड़ाते हुए बताते हैं कि पराधीन भारत में गोरो के जुल्म, महिलाओं पर अत्याचार से आक्रोश पनपा था। गांव से नहर पर बुग्गी पर ब्रिटिश राज में अधिकारी टैक्स लगाते थे। अंग्रेजी हुकूमत में महिलाओं पर बर्बरता और अत्याचार की याद आते ही इसी गांव के 85 वर्षीय महीपाल सिंह की आंखें छलक पड़ती है। बताते हैं कि महिलाओं को घरों में जबरन बंधक बनाया जाता और नौकरी कराई जाती थी। गांवों में महिलाओं से जासूसी कराकर बगावती टोली को गिरफ्तार करने का जुल्म सहना पड़ता था। आजाद भारत में लालकिले पर पहली बार तिरंगा लहराया, तो गांव-गांव में आजादी के तराने गूंजे। गलियों में प्रभात फेरियां निकाली गई। न्यामू गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे रामनाथ त्यागी के भतीजे 70 वर्षीय राजनपाल बताते हैं कि वह कई बार अपने ताऊ के साथ दिल्ली गए। देश को आजाद कराने में उनके ताऊ ने जेल में रस्सी बांटने का काम किया। कस्बे के शिक्षा प्रेमी 82 वर्षीय ब्रह्मप्रकाश गर्ग कहते हैं कि देश में आजादी की महक से चरथावल के नौजवानों में जोश था। आंदोलनकारियों के यहां जश्न का माहौल था। शिक्षण संस्थाओं में शान से तिरंगा फहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed