फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight miscreants arrested along with the Saraf of Budhana

बुढ़ाना के सराफ के साथ आठ बदमाश गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Eight miscreants arrested along with the Saraf of Budhana
झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े लूट के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
बुढ़ाना के सराफ के साथ आठ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना। हरसाना गांव में करीब डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रंगाना गांव के जंगल से आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे और चार कारतूसों के अलावा जेवरात और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। लूटे गए जेवरात खरीदने वाले बुढ़ाना के एक सराफ को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
ऊन क्षेत्र के गांव हरसाना में आठ जनवरी को सुनील पुत्र हरफूल के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस लूट का खुलासा करते हुए सीओ कैराना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रंगाना गांव के जंगल से मंगलवार रात आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे और छह चाकू व लूटे हुए जेवरात बरामद किए हैं। लूटे गए जेवरात मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे के कुलदीप सराफ को बेचे गए थे। पुलिस ने कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में झिंझाना के मोहल्ला माजरा निवासी राजेंद्र हिस्ट्रीशीटर, गांव भंभेड़ी शाहपुर थाना झिंझाना का निवासी जितेंद्र पुत्र नवाब, बुढ़ाना कस्बा निवासी शौकीन पुत्र यामीन, दिलशाद पुत्र शाहिद, आशु पुत्र इस्लाम, इमरान उर्फ खलीफा उर्फ यूसुफ, साबिर पुत्र राशिद, आमिर पुत्र तफजील और बदमाशों से ज्वेलरी की खरीद-फरोख्त करने वाला बुढ़ाना का ही सराफ कुलदीप पुत्र जीवन प्रकाश है।
विज्ञापन

बदमाशों का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने मुताबिक बदमाशों के आपराधिक इतिहास में राजेंद्र पर झिंझाना व बाबरी के अलावा, सहारनपुर के तीतरों की लूट, बिहारीगढ़ की चोरी और राजस्थान के शिवपुरा थाने के अवैध हथियार रखने के मामले। पुलिस मुठभेड़ समेत कुल 16 रिपोर्ट दर्ज हैं। सराफ कुलदीप पर भी लूट व जेवरात की बरामदगी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का यह गिरोह आसपास के जनपदों में भी लूट एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। सभी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed