फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid-ul-Adha celebrated with blessings of peace and prosperity

देश में अमन और खुशहाली की दुआओं के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha celebrated with blessings of peace and prosperity
शामली कैराना रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना/झिंझाना/बाबरी। जिले में ईद उल अजहा का पर्व रविवार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने नमाज अदाकर देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआएं कीं। नमाजियों ने सड़क के बजाय नमाज गली-मोहल्ला स्थित मस्जिदों में अदा की। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। कस्बा कैराना में डीएम जसजीत कौर व एसएसपी अभिषेक मौजूद रहे।
शामली नगर में सुबह सात बजे कैराना रोड स्थित ईदगाह में शाही इमाम मौलाना शौकीन ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। मुसलमान सुबह से ही ईदगाह पहुंचना शुरू हो गए। शामली व आसपास के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की। अकीदतमंदों ने देश में अमन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद मुस्लिमों ने एकदूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दैरान एडीएम संतोष सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम विशू राजा, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके बाद आठ बजे बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा हुई। इसके अतिरिक्त शहर के फव्वारा चौक स्थित गढ़ीवाला मस्जिद, सलेक विहार स्थित मोहम्मदी मस्जिद, पंसारियान स्थित नूरानी मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद, चांद मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिमों ने घर पहुंचकर जानवरों की कुर्बानी दी। इस दौरान मिश्रित इलाकों में पुलिस ने गश्त कर निगरानी रखी।
विज्ञापन

कस्बा कैराना में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में पशुओं की कुर्बानी दी। रविवार सुबह कैराना नगर की प्राचीन ईदगाह सहित जामा मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम, कुरैशियान मस्जिद, मोहल्ला दरबार वाली मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान धर्म स्थलों के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। डीएम जसजीत कौर और एसएसपी अभिषेक ने कैराना पहुंचकर नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज अदाकर देश भर में खुशहाली शांति व भाईचारे की दुआएं मांगी गई। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद ताहिर ने कहा सभी से कुर्बानी पर्दे में करने तथा खुले में अवशेष व हड्डी न डालने की अपील की। उन्होंने ईद उल अजहा पर पुलिस-प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना में मौलाना इकरम ने ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। उन्होंने कुर्बानी सार्वजनिक स्थान या ऐसी जगह न करने की हिदायत दी जिससे हमारे किसी भाई को तकलीफ पहुंचे। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआ कराई। नगर पंचायत झिंझाना की ओर से ईदगाह में सफाई के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने ईदगाह के मुख्य द्वार पर लोगों का इस्तकबाल कर बधाई दी। इस दौरान ईदगाह पर एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव, सीओ बिजेंद्र भड़ाना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

बाबरी व क्षेत्र के गांव कैड़ी, बंतीखेड़ा, बुटराड़ा, रायपुर समेत नौ स्थानों पर रविवार को ईद उल अजहा की नमाज सुबह सात से आठ बजे के बीच अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने वतन में शांति की अपील की। इस दौरान बीएसए राहुल मिश्रा मौजूद रहे।
लोगों ने गले मिलकर ईद की दी बधाई
थानाभवन। ईद उल अजहा पर हजारों लोगों ने नमाज अदा कर नगर व देश में अमन की दुआएं मांगी। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed