फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ecumenical education necessary: Najeeb Jung

दुनियावी तालीम भी जरूरी : नजीब जंग

Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ecumenical education necessary: Najeeb Jung
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने कांधला में इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तेखारुल हसन से मुलाकात कर दुआ कराई आैर अपने काफिले के साथ दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने काफिले के साथ इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन से मिलने के लिए 11 बजे उनके आवास पर पहुंचे। जहां पर हजरत मौलाना इफ्तेखारुल हसन के  पुत्र मौलाना राशिद नूरुल हसन, मौलाना बदर और नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन सहित अनेक गण्यमान्य लोगों ने उप राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


उप राज्यपाल हजरत मौलाना से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच कमरे में काफी देर तक वार्ता चलती रही। हजरत मौलाना के पुत्र मौलाना राशिद नुरुल हसन, मौलाना बदर व मौलाना जिया सहित परिवार के लोगों ने भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना राशिद नुरुल हसन ने अपनी ऐतिहासिक लाइब्रेरी में इस्लामिक इतिहास और भारत की संस्कृति से ओत प्रोत किताबों के बारे में जानकारी दी। उप राज्यपाल ने कहा कि ऐसी अनोखी व अद्भुत किताबों को हमेशा संजोकर रखना चाहिए। हजरत मौलाना के द्वारा बनाए गए ईदगाह मदरसे में दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था भी होनी चाहिए। जिससे मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed