फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   e rikshaw matter

नाबालिग हाथों में ई-रिक्शा

Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
e rikshaw matter
ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में बिना रजिस्ट्रेशन और अनफिट ई-रिक्शा बिन बुलाई आफत बन गए हैं। आए दिन लगने वालों जाम और हादसों की वजह ई-रिक्शा हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले इन रिक्शा चालकों पर लाइसेंस तक नहीं हैं। नाबालिग भी इन रिक्शाओं में सवारियों को ढोते देखे जा सकते हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


शासन स्तर से जीरो खर्चे पर चलने वाली ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की सुस्ती के कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यातायात के नियमों को  ताक पर रखकर ई-रिक्शा नगर में धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन


किसी हादसे के होने जाने पर इन्हें पहचानना मुश्किल है, वहीं चोरी होने पर ये पुलिस की भी मुसीबत बन जाते हैं, क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर के इनकी तलाश करना भी मुश्किल है। दो पहिया और चारपहिया वाहन चालकों पर लाइसेंस न मिलने पर जहां पुलिस उनका तुरंत चालान करती है, वहीं ई-रिक्शा को नाबालिग बिना लाइसेंस चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के व्यापारियों ने प्रशासन से बाजारों में घूमने वाले ई-रिक्शाओं पर लगाम कसने की मांग की है। वहीं नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली ने व्यापारियों को इस ओर प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed