फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dussehra today, increased security for peace

दशहरा आज, शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा बढ़ाई

Sun, 25 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dussehra today, increased security for peace
शामली। जिले में रविवार को दशहरा का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण काल के चलते इस बार दशहरा पर मेले का आयोजन नहीं होगा, लेकिन पांच स्थानों पर रावण के पुतले दहन किए जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

दशहरा पर इस बार कोरोना काल के चलते शामली में इस बार हनुमानधाम पर न तो दशहरा मेले का आयोजन होगा और न ही रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिले के कस्बा कांधला, कैराना, जलालाबाद, बाबरी और गढ़ी अब्दुल्ला में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर और कस्बों में थाना पुलिस के साथ पीएसी और क्यूआरटी (क्विक रेस्पोंस टीम) तैनात रहेगी। बिना अनुमति के कहीं पर मेला या पुतले का दहन नहीं होगा। पुतला दहन के लिए आयोजकों को पहले पुलिस-प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कस्बा कैराना और कांधला में थाना पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी और क्यूआरटी रहेगी। शामली शहर और जलालाबाद में पुलिस के अलावा डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी और क्यूआरटी तैनात रहेगी। एक क्यूआरटी में एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल की ड्यूटी रहेगी। सर्किल के सीओ अपने-अपने क्षेत्र में रहकर स्थिति पर निगरानी करते रहेंगे। इस दौरान अगर किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादगी के साथ होगा रावण के पुतले का दहन
जलालाबाद। क्षेत्र का प्रसिद्ध दशहरा मेला इस बार कोरोना के चलते नहीं लगेगा। इस बार दशहरा मैदान में सादगी के साथ केवल लंका दहन और रावण का पुतला दहन किया जाएगा।

रामलीला ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कोरी व पंचायती रामलीला कमेटी के प्रबंधक लाल सिंह भटनागर व डायरेक्टर देवराज जुनेजा ने बताया कि दशहरा मैदान में लंका दहन और राम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन होगा। रावण वध के बाद अशोक वाटिका से हनुमान जी सीता को लेकर राम के पास लेकर आएंगे। इसके बाद राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि सभी अयोध्या प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष केवल सादगी के साथ रावण के पुतले और लंका का दहन किया जाएगा। रावण का पुतला तैयार हो चुका है, जिसे सुबह मैदान में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed