फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dushyant got first place in regional badminton competition

क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दुष्यंत ने पाया पहला स्थान

Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dushyant got first place in regional badminton competition
शामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विजेता छात्र दु - फोटो : SHAMLI
क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दुष्यंत ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के छात्र दुष्यंत कुमार ने क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्र को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की 33वीं क्षेत्रीय बैडमिंटन, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडल शेरा बागेश्वर उत्तराखंड में 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के छात्र दुष्यंत कुमार ने क्षेत्रीय बैडमिंटन अंडर 14 प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मेरठ और ब्रज प्रदेश के लगभग 240 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तीनों प्रांतों से आए प्रतिभागियों में से दुष्यंत कुमार ने आठ मैच जीतकर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय में पहुंचे छात्र दुष्यंत का स्वागत किया। प्रधानाचार्य संजय सैनी व आचार्य रवि कुमार गौड़, अजेंद्र सिंह ने छात्र को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव, उपाध्यक्ष चंचल गोयल, प्रबंधक गुलशन राय, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने छात्र को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि विजेता छात्र दुष्यंत अब 28 नवंबर से दो दिसंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयपुर राजस्थान में होने वाली अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। इस अवसर पर आचार्य करुणकांत शर्मा, राजीव शर्मा, शिवकुमार धीमान, रामकुमार, संदीप कुमार, आशीष जैन, विकास गुप्ता, अनुज शर्मा, मोहित कुमार, विजेंद्र कुमार, प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed