{"_id":"6a1f2d74068c92b563053d90","slug":"due-to-non-availability-of-urea-and-dap-agriculture-is-in-danger-shamli-news-c-26-1-aur1003-166736-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूरिया-डीएपी न मिलने से खेती-किसानी पर खतरा मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूरिया-डीएपी न मिलने से खेती-किसानी पर खतरा मंडराया
Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो ऑफ द डेसुबह से हो गई शाम, नहीं मिला खाद ---गन्रा समिति स्थित समिति परिसर में खाद के इंतज
शामली। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले में यूरिया और डीएपी खाद का संकट गहराता जा रहा है। जिले के अधिकांश सहकारी समितियों और खाद केंद्रों पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर गोदाम खाली पड़े हैं तो कहीं तकनीकी खामियों और वितरण अव्यवस्था के चलते किसान घंटों इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को जिलेभर में व्यवस्था देखी तो अधिकांश केंद्रों पर किसान खाद के लिए परेशान दिखाई दिए।
शामली में सुबह से कर रहे इंतजार, नहीं मिला खाद
शहर के माजरा रोड स्थित इफको केंद्र पर गोदाम खाली पड़ा था। किसानों का आने और जाने का सिलसिला जारी रहा। केंद्र पर मिले कर्मचारी ने बताया कि यूरिया शनिवार को समाप्त हो गया था और डीएपी पिछले दो माह से नहीं आ रही है। मौके पर मिले टपराना के किसान जुनैद, खेड़ीकरमू के किसान मुनेश ने बताया कि यूरिया बिना फसल हल्की पड़ने लगी है, जिससे नुकसान हो रहा है। इस दौरान पेड़ के नीचे 15 से 20 किसान यूरिया आने का इंतजार करते मिले। किसान इकबाल, बलधारी, लहरी, सतबीर व तेजपाल ने बताया कि पिछले सप्ताह मंगलवार को ही उनकी किताबे जमा कर ली गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी यूरिया नहीं मिला। सुबह से काम छोड़कर पेड़ की छांव में बैठक यूरिया मिलने का इंतजार कर रहे है।
बाबरी : तीन दिन से नहीं मिल रहा खाद, काट रहे चक्कर
बाबरी के रायपुर सहकारी समिति पर पिछले तीन दिनों से किसानों को यूरिया व डीएपी नहीं मिल रही है। वितरण व्यवस्था ठप होने से किसानों में नाराजगी है। किसान कंवरपाल, शंकर पुंडीर, हिरनवाड़ा, सुरेंद्र, सुबोध शर्मा, योगेश का आरोप है कि समिति पर खाद उपलब्ध है, लेकिन उन्हें रोज चक्कर कटा रहे हैं।
विज्ञापन
कैराना : खाद वितरण में धांधली का आरोप
मलकपुरा समिति पर पिछले तीन दिन से खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान परेशान है। ऊंचा गांव समिति पर सोमवार को खाद का वितरण हुआ, लेकिन मंगलवार को समिति पर खाद उपलब्ध नहीं था। किसान मोनू, प्रदीप, सुरेशपाल, ने बताया कि शुक्रवार को समिति पर 400 बोरे थे, शनिवार को केवल 300 का वितरण हुआ, जबकि 100 बोरों को कुछ पता नहीं। शिकायत पर एआरएम शिवम मलिक ने कहा था कि दो दिन बाद खाद की रैंक आ जाएंगी।
बिडौली : खाद वितरण में अव्यवस्था, किसानों में नाराजगी
केरटू स्थित बी-पैक्स समिति याहियापुर में यूरिया खाद वितरण को लेकर किसानों ने अव्यवस्था का आरोप लगाया। किसान जयबीर का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से लाइन में लगे है, लेकिन अभी तक खाद नहीं मिली। जबकि कुछ लोगों को अधिक मात्रा में खाद दी जा रही है।
चौसाना : नहीं मिल रही खाद किसान परेशान
धान रोपाई के सीजन में भी किसान डीएपी न मिलने से परेशान है। चौसाना सहकारी समिति पर वर्तमान में डीएपी का कोई स्टॉक उपलब्ध नहीं है। जबकि यूरिया के 504 बोरे उपलब्ध है। सोमवार को 400 बोरों का वितरण किया गया। मंगलवार को कोई वितरण नहीं हुआ। जिस कारण किसान परेशान नजर आए।
जून माह से बदली व्यवस्था, बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा खाद
एक जून से उन्हीं किसानों को खाद मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी है। जिन गांव में चकबंदी न होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है उन गांव के किसानों को मानक के अनुसार यूरिया का वितरण होगा। जहां यूरिया व डीएपी की किल्लत समिति की मांग के अनुसार भिजवाया जा रहा है। हाल में यूरिया व डीएपी की कोई किल्लत नहीं है। - प्रदीप कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी।
जिले की किसी भी समिति पर खाद की कमी नहीं है। प्रयास रहेगा कि किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाए। - शुभम मलिक, एआर कॉपरेटिव