फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DTO office stifled fire

दबा दी डीटीओ आफिस में लगी आग

Sun, 16 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 16 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
DTO office stifled fire
fire matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में बने डीटीओ आफिस में संदिग्ध हालात में एक सप्ताह पहले लगी आग के मामले को विभाग की ओर से लगातार दबाने का प्रयास किया गया। इस घटना का न तो कारण बताया जा रहा और न ही कोई जांच की गई है। सूत्रों की माने तो शासन में लंबित जांच के रिकार्ड को नष्ट करने की मंशा भी इस आग का कारण हो सकती है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों से पता चलने पर जब डीटीओ आफिस के पास का स्थल देखा गया तो वहां अब भी दीवारें आग से काली पड़ी हैं। कार्यालय के पीछे काफी संख्या में बेकार वैक्सीन बॉक्स का भंडारण किया जाता है। उसमें भी यह आग लगी। गनीमत तो यह भी रही कि इस आग से डीटीओ आफिस में आग लगने से बची। बता दें कि इस कार्यालय में वर्ष 2012 और 2014 में हुई भर्तियों का वह रिकार्ड भी है जिसमें गोलमाल की जांच शासन में लंबित है।
विज्ञापन


ऐसे में आशंका यह भी है कि रिकार्ड जलाने की मंशा से इस घटना को अंजाम न दिया गया हो। लेकिन विभागीय अफसर और कर्मचारी अब तक खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

उधर, एसीएमओ डा. सफल कुमार का कहना है कि उनके            पास यही जानकारी पहुंची थी कि डीटीओ आफिस के पास कूड़े में आग लगी थी। इसका धुआं ही कार्यालय तक गया था। वैक्सीन बॉक्सों के नुकसान की जानकारी उन्हें नहीं है। जरूरत पड़ी तो                जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed