फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dream and focus on achieving your dreams, you will get success.

Shamli News: सपने देखें और पूरा करने में लगाए ध्यान, मिलेगी सफलता

Sat, 09 May 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dream and focus on achieving your dreams, you will get success.
शहर के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विचार रखती महिला ​शि​क्षिकाएं। संवाद
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के वीवी पीजी कॉलेज में महिला सशक्तीकरण विषय पर संवाद कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने महिला और युवतियों को शिक्षा के साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉक्टर छवि संगल ने कहा कि जब तक लक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे, सफलता नहीं मिलेगी। मोबाइल फोन एक तरफ दुनिया की तस्वीर दिखाता है तो दूसरी तरफ नैतिक पतन का कारण भी है। रजाई के अंदर मोबाइल देखने वाले बच्चे पर नजर रखें। महिलाओं से कहा कि चरित्र ही उनकी ताकत है। लोग क्या कहेंगे चिंता न करें, कर्मों को सही रखें।
विज्ञापन

डॉक्टर ऋचा ने कहा कि मुश्किलें कल भी थीं और आज भी हैं, हमें तैयार रहना होगा। समाज में मुश्किलें लड़कों के लिए भी है और लड़कियों के लिए भी हैं। गांव में ज्यादा से ज्यादा बेटियां शिक्षित हों तभी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका अर्शी खान ने कहा कि जब तक हम खुद आगे नहीं बढ़ेंगे, हमें कोई आगे बढ़ाने नहीं आएगा। हम कैसी शिक्षा ले रहे हैं, इसका बहुत असर पड़ता है। युुवतियों से कहा कि समस्या आए तो मां-बाप को बताएं। छुपाना भी अपराध है। कहीं कुछ गलत हुआ तो सामना करें।
शिक्षिका सोनिया और अनुराधा ने कहा कि महिलाएं सशक्त हो गई तो सुरक्षा का भी बोध होगा। भेदभाव कर बेटियों को बेटों की तुलना वाली सोच में बदलाव लाना होगा। समाजसेविका वंशिका, वंदना ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करेंगी, तो वह खुद-ब-खुद मजबूत हो जाएंगी।

जहीर व अनुकृति ने कहा कि बेटे-बेटी को समान अवसर देना होगा, तभी नारी सशक्तीकरण हो सकता है और एक नए समाज की शुरुआत अच्छे तरीके से हो सकती है। डॉक्टर नीना छोकरा और बबली ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ गृहिणी तक की भूमिका में न रखें, बल्कि उनमें सफल उद्यमी, वैज्ञानिक, इंजीनियर, डाक्टर, शिक्षक होने के गुणों को भी जांचे। महिलाएं शिक्षित होंगी तो सशक्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed