फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drain water filled in shops, commotion of shopkeepers

दुकानों में भरा नाले का पानी, दुकानदारों का हंगामा

Wed, 15 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drain water filled in shops, commotion of shopkeepers
गढ़ीपुख्ता में प्रदर्शन करते दुकानदार - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में राझड रोड पर नाले का पानी दुकानों में भरने पर दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाले की सफाई न होने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बा गढ़ीपुख्ता में लगातार तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे से नाले गंदगी से अटे पड़े है। नाली के पानी से गंदगी और मच्छर पैदा हो रहे हैं। वहीं नगर पंचायत में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिसकी कस्बावासियों ने कई बार नगर पंचायत कार्यालय शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब दुकानदारों ने एसडीएम ऊन वीशू राजा को शिकायत की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सपा नगर अध्यक्ष मुस्तकीम सय्यद, सलीम, राकेश, साजिद, महबूब, दुली, यासीन, बबलू, वसीम, अशोक आदि मौजूद रहे। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अली हसन ने बताया कस्बे में रोजाना सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही राझड़ नाले की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed