फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Door-to-door garbage collection, still garbage roads

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, फिर भी सड़कों पड़ा कूड़ा

Sun, 23 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection, still garbage roads
शामली झिंझाना रोड पर पडा कूडा - फोटो : SHAMLI
शामली। नगरपालिका शामली द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है, इसके बाद भी सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पालिका प्राइवेट एजेंसी को कूड़ा कलेक्शन के नाम पर लगभग साढ़े नौ लाख रुपये प्रति माह का खर्चा वहन कर रही है। सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहने से स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में पिछड़ने की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली ने पिछले साल झांसी की प्राइवेट कंपनी आरव एसोसिएट को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया है। पालिका द्वारा इस कंपनी को 35 रुपये प्रति घर के हिसाब से हर महीने भुगतान करती है। शहर में करीब 27 हजार घरों से कूड़ा कलेक्शन किया जाना बताया गया है। इस तरह से प्रति माह कूड़ा कलेक्शन के नाम पर पालिका हर महीने करीब साढ़े नौ माह लाख रुपये का भुगतान कर रही है। कंपनी का ठेका 31 मार्च तक था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से पहले इसका समय 30 जून तक और इसके बाद 31 दिसंबर तक समय बढ़ाया गया है। इसके बाद भी सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में कूड़ा पड़ा रहता है।
विज्ञापन

सड़कों पर पड़ा कूड़ा स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोल रहे हैं। शहर के ब्लाक रोड, कैराना रोड, वर्मा मार्केट समेत ऐसे स्थान हैं जहां पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सड़क पर कूड़ा पड़ा रहना भी स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में नगरपालिका के पिछड़ने की वजह माना जा रहा है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष फोकस रहेगा और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति अधिक प्रभावी ढंग से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर को साफ-स्वच्छ रखने के लिए घर-घर से कूड़ा कलेक्शन कराया जाता है। प्राइवेट कंपनी को इसका ठेका दिया गया है। पालिका हर महीने करीब साढ़े नौ लाख रुपये खुद वहन कर रही है। इसका नागरिकों से कोई यूजर चार्ज नहीं लिया जा रहा है। इससे मोहल्लों में सफाई व्यवस्था अच्छी हुई है, लेकिन हो सकता है कुछ लोग बाद में कूड़ा घर के बाहर डाल देते हो। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए साफ-सफाई पर और अधिक ध्यान दिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।

शामली गगन विहार में पडा कूडा

शामली गगन विहार में पडा कूडा- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर पडा कूडा

शामली कैराना रोड पर पडा कूडा- फोटो : SHAMLI

शामली ब्लाक रोड पर पडा कूडा

शामली ब्लाक रोड पर पडा कूडा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed