{"_id":"5f8f2d608ebc3e9be10562d2","slug":"don-t-be-nervous-in-adversity-shamli-news-mrt5071664156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपरीत परिस्थितियों में बिल्कुल ना घबराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपरीत परिस्थितियों में बिल्कुल ना घबराएं
विज्ञापन
बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्
- फोटो : SHAMLI
बाबरी। एएसपी राजेश राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिस्थितियां कितनी भी विषम हों, घबराना नहीं चाहिए। हौसले से काम लेते हुए पुलिस को तुरंत सूचना देनी चाहिए। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया।
मंगलवार को बाबरी स्थित लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज के सभागार में एएसपी ने कहा कि यदि कोई छात्रा, महिला अथवा बच्चा अपने घर आकर किसी भी घटना के संबंध में अपने परिवार को बताए तो परिजन उसकी बात को गंभीरता से लें। विचार करें और कुछ गलत है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशिक्षक डॉ. ऋतु जैन ने छात्राओं, महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए फिल्म दिखाई।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आत्मरक्षा के लिए तैयार रहें। उन्होंने आत्मरक्षा के तरीके बताए। साथ ही 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, थाना प्रभारी बाबरी नेमचंद सिंह ने भी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम में मानसरोवर पब्लिक स्कूल की छात्राएं भी शामिल रहीं।