{"_id":"699caa0adbb1d735260e75f8","slug":"dog-bite-shamli-news-c-26-1-smrt1048-160185-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक, 128 लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक, 128 लोगों को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कांधला/कैराना/थानाभवन/ऊन/जलालाबाद/बाबरी/झिंझाना। जिले में लावारिस कुत्तों की दहशत जारी है। शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को कई मासूम बच्चाें समेत 128 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया है। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए हैं।
सीएचसी शामली में 93 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। फार्मासिस्ट पूजा बजाज ने बताया कि इनमें करीब 33 मरीजों को एंटी रेबीज का पहला इंजेक्शन लगा है। इनमें 25 वर्षीय रजत ने बताया उसे नई मंडी के बाहर सड़क पर जाते समय कुत्ते ने पैर में काटा है। 17 वर्षीय वंश, 28 वर्षीय विकास निवासी भैंसवाल, छह वर्षीय सियान, 12 वर्षीय आयान, सात वर्षीय महक, तीन वर्षीय निष्ठि व दो वर्षीय आयांग को पहला एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा है। इनके अलावा सिंभालका निवासी नौ वर्षीय शिवा, गांव मुंडेट निवासी 26 वर्षीय रविना, दयानंद नगर निवासी 48 वर्षीय मुकेश, शामली निवासी 33 वर्षीय नवाब व रेलपार निवासी 11 वर्षीय राधिका को भी एंटी रेबीज का पहला इंजेक्शन लगा। जिला अस्पताल में सात मरीजों को एंटी रेबीज का पहला इंजेक्शन लगा।
कांधला सीएचसी में 57 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इनमें 22 को पहला एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा है। उधर, रविवार को कुत्ते के हमले में घायल गांव श्यामगढ़ी निवासी सत्येंद्र के पांच वर्षीय पुत्र देव कुमार का दिल्ली अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के बाद सोमवार को परिजन उसे घर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
कैराना सीएचसी में रोजाना 60- 70 मरीजों को कुत्ते और बंदर कांटे के मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इनमें करीब 20 मरीजों को एंटीरेबीज का पहला इंजेक्शन लगा है। सोमवार को मोहल्ला रेतावाला निवासी 10 वर्षीय आयान, मोहल्ला कलालान निवासी 12 वर्षीय उजेफा को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था।
थानाभवन सीएचसी पर सोमवार को 11 लोगों को कुत्ते के काटने पर एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाए गए। नगर पंचायत के ईओ जितेंद्र राणा ने बताया कि लावारिस कुत्तों के काटने के मामले को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
ऊन सीएचसी पर फार्मासिस्ट मधुसूदन भट्ट ने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन रविवार छोड़कर बाकी सभी दिन लगाए जाते हैं। इस माह अब तक 471 लोगों को रेबीज के टीके लगे हैं। सोमवार को 21 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगे, इनमें सात को पहला इंजेक्शन लगा है।
जलालाबाद पीएचसी पर सादान, अरफत, रवीना, संयम, लबरेज, वसीम, वेदपाल सात मरीजों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।
बाबरी पीएचसी पर चिकित्सक मोनू कुमार ने बताया कि आठ मरीजों रितिका, हर्षित, मोहित, संतो, अनमोल, अमरीश, हरीश व हेमराज को एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाए गए। झिंझाना सीएचसी प 14 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
-- -- --
290 लावारिस कुत्तों का किया बधियाकरण
शामली। नगरपालिका शामली द्वारा लावारिस कुत्तों के बधियाकरण का अनुबंध शामली की निजी संस्था से किया गया है। पालिका के सफाई निरीक्षक अनिल चौधरी ने बताया संस्था की तरफ से पिछले साल अक्तूबर से सिंभालका में बनाए गए शेल्टर होम में बधियाकरण किया जा रहा है। संस्था को पालिका की तरफ से 1250 रुपये प्रति कुत्ते की दर से भुगतान किया जाएगा। संस्था की बधियाकरण, उपचार और उनके भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी है। करीब 800 कुत्तों का बधियाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -- -
कोट
जिले में जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
- डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।