{"_id":"6adfadb65abd7241880f0a5a","slug":"doctors-absent-from-opd-patients-left-in-distress-shamli-news-c-26-1-smrt1048-176819-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ओपीडी से चिकित्सक नदारद, मरीज हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ओपीडी से चिकित्सक नदारद, मरीज हुए बेहाल
Tue, 27 Oct 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में बंद पड़े चिकित्सकों के कक्ष। संवाद
शामली। जिला अस्पताल में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण ओपीडी बंद रही। सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ओपीडी खोलने के निर्देश थे। टीम ने जिला अस्पताल में ओपीडी का हाल देखा तो सुबह आठ बजे चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे थे। मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते हुए मिले तो कुछ मरीज बिना इलाज के ही वापस जाने के लिए मजबूर हुए।
जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे लेकिन ओपीडी में चिकित्सक नहीं थे। चिकित्सकों के इंतजार में मरीज ओपीडी गैलरी में बैठे रहे जबकि कुछ मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर रहे। चिकित्सकों के कई कक्ष के दरवाजे बंद थे तो कई पर ताले लगे हुए थे। सुबह साढ़े आठ बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भुजबीर सिंह ओपीडी में पहुंचे। इनके अलावा सुबह नौ बजे तक भी अन्य कोई चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे। ओपीडी में 286 नए मरीजों ने पर्चे बनवाए जबकि 50 से अधिक मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने पहुंचे।
थानाभवन निवासी सलीम और गांव भूरा निवासी बिलाल ने बताया कि उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आंखों की जांच कराने आए हैं। वे आठ बजे आ गए थे लेकिन नौ बजे तक भी चिकित्सक नहीं आए। चिकित्सक आएंगे या नहीं इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी अहसान और कांधला निवासी नाजरीन ने बताया कि वे काला पीलिया की जांच कराने आए थे। आठ बजे अस्पताल आ गए थे। चिकित्सक की एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
गांव कसेरवा निवासी बुजुर्ग महिला रामवती ने बताया कि उसे सांस लेने में परेशानी है। यहां पर पूछा तो बताया गया कि अभी चिकित्सक नहीं आए हैं। अन्य मरीजों का भी यही हाल रहा।
सोमवार को अवकाश होने के कारण ओपीडी में 11 बजे तक मरीजों की जांच की गई। इमरजेंसी के अलावा ओपीडी में डॉ. सचिन, डॉ. रामनिवास व डॉ. कासिफ ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इनके अलावा इमरजेंसी से डॉ. इंतजार को भी ओपीडी में बैठाकर मरीजों को उपचार दिलाया गया। ओपीडी में न पहुंचने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
- डॉ. मनोज कुमार अखौरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल