फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do whatever you can... don't stop the sugarcane payment

कुछ भी करो जतन... गन्ना भुगतान न रुके

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Do whatever you can... don't stop the sugarcane payment
शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2020-21 के गन्ना मूल्य भुगतान वर्तमान पेराई सत्र के संचालन को लेकर बैठक हुई। डीएम ने पेराई सत्र 2020-21 की प्रत्येक चीनी मिलवार किसानों के देय भुगतान की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि कुछ भी जतन करो, किसानों का गन्ना भुगतान नहीं रुकना चाहिए।
विज्ञापन

डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल ने 366.46 करोड़ के सापेक्ष 283.25 करोड़ का भुगतान किया है। ऊन चीनी मिल ने 337.10 करोड़ के सापेक्ष 276.17 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल ने 439.40 करोड़ के सापेक्ष 274.08 करोड़ का भुगतान किया है। डीएम ने पिछली बैठक के निर्धारण के अनुसार भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को कोई भी जतन करके तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो संबंधित चीनी मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान डीएम ने ठंड और कोहरे के मद्देनजर तीनों चीनी मिलों को मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति करने वाले समस्त वाहनों पर उत्तम क्वालिटी के रिफ्लेक्टर लगवाने एवं क्रय केंद्र से चीनी मिल गेट पर आपूर्ति करने वाले ट्रकों के पीछे निकले गन्ने पर रिफ्लेक्टर युक्त कपड़ा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि यह कार्य 30 नवंबर तक हर दशा में पूरा हो जाना चाहिए। बैठक में शामली चीनी मिल के यूनिट हेड वीसी त्यागी, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह, महाप्रबंधक जेबी तोमर, ऊन चीनी मिल से महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed