{"_id":"5afb25164f1c1be4408b5820","slug":"do-not-vote-if-not-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास का निर्माण नहीं तो वोट नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास का निर्माण नहीं तो वोट नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 15 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
शामली में व्यापारियों द्वारा लगाया गया चुनाव बहिष्कार का बैनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली शहर से तीन नेशनल हाइवे गुजरने की वजह से रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम पर अब जनता के सब्र का बांध टूट गया है। शहर के बुढ़ाना रोड के व्यापारियों ने प्रमुख मार्गों पर चुनाव बहिष्कार के फ्लैक्स बोर्ड लगवा दिए हैं, जिस पर लिखा गया है कि चुनाव का बहिष्कार, बाईपास नहीं तो वोट नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली शहर के बीच से तीन नेशनल हाइवे गुजरते हैं। उनमें पानीपत-खटीमा हाइवे, मेरठ करनाल हाइवे और दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। शहर की सड़कों की चौड़ाई कम है, जिस कारण भारी वाहनों की वजह से रोजाना ही ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इसी के चलते शहर के व्यापारियों द्वारा शामली बाईपास निर्माण की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। इस वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम के कारण होने वाली समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यही वजह है कि दो दिन से व्यापारियों ने शामली में विजय चौक, बुढ़ाना रोड, करनाल रोड, मेरठ रोड पर चुनाव बहिष्कार के फ्लैक्स बोर्ड लगवा दिए। व्यापारियों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों को उनकी समस्या से सरोकार नहीं है, तो वह भी चुनाव का हिस्सा बनना नहीं चाहते हैं।
उधर, इस मामले को लेकर मंगलवार रात बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर में व्यापारियों की बैठक हुई। उसमें मनोज कुमार वर्मा, देवराज वर्मा, रविंद्र कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, हरजीत सिंह, अमित जांगिड, दिनेश कुमार आदि का कहना था कि ट्रैफिक जाम से मुक्ति का एकमात्र माध्यम बाईपास है। बाईपास का निर्माण होने पर ट्रैफिक जाम हट जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पूर्व में अधिकारियों से लेकर शामली जिले के जनप्रतिनिधियों और अन्य नेताओं को कई बार मांगपत्र दिया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। उधर, इसी दौरान भाजपा के मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल, शामली से भाजपा नेता अजय संगल सहित अन्य लोग भी व्यापारियों के बीच पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तक उनकी मांग पहुंचाई जाएगी। देर रात तक बैठक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन