फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not let the water accumulate to prevent dengue

डेंगू से बचाव के लिए पानी जमा न होने दें

Mon, 17 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Do not let the water accumulate to prevent dengue
शामली। जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कोरोना प्रोटोकॉल के साथ स्वच्छता का पालन कर डेंगू से बचा जा सकता हैं। डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे समय में लोग जागरूक होकर दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन करें और आसपास साफ सफाई रख कर मलेरिया से भी बचाव करें। डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता हैं। समय रहते इसका उपचार कराना चाहिए। देर होने पर पर यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। लोगों को इससे बचाव के लिए कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमले, नारियल खोल, पानी की टंकी छतों पर पडे़ ़पुराने टायर, प्लास्टिक, मिट्टी आदि के बर्तनों में जमा पानी को सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य खाली करें और टंकियों को ढक कर रखें। तेज बुखार एवं सिर दर्द, उल्टी, चक्कर आना और जोड़ों मों दर्द होना इसके इसके लक्षण हैं। इन लक्षणों के होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed