फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not be too heavy on life

जिंदगी पर भारी न पड़ जाए कहीं लापरवाही

Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
शाामली, अमर उजाला ब्यूरो
शाामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Do not be too heavy on life
गर्भवती महिला
शामली।  गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की शिकायत तेजी से बढ़ रही है।     इसी कारण जिले भर में 1145 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की चपेट में आ गई है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत   चल रही जननी सुरक्षा योजना में ऐसी महिलाओं का उपचार हो      रहा है। मगर, गर्भवती महिलाओं
विज्ञापन

    में बढ़ती यह परेशानी चिंता का विषय है।

दरअसल, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर महिला एवं    बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम तथा जननी सुरक्षा योजना चल रही हैं। गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी की ओर से पुष्टाहार का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन


सप्ताह में घी और दही के साथ ही फल वितरण की व्यवस्था है, लेकिन धरातल पर    ऐसे कार्यक्रमों का लाभ गर्भवती महिलाओं को नहीं पहुंच पा    रहा है। वर्ष 2016 में प्रेगनेंसी के दौरान 45 महिलाओं की मौत एनीमिया सहित विभिन्न कारणों से          हुई, जिसकी गवाही सरकारी   आंकडे़ देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाल ही में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) दिवस पर जारी आंकड़ों में जिले में 1145 महिलाएं एचआरपी की श्रेणी में शामिल हुई। इनमें 95 प्रतिशत से अधिक महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं, जिनमें हीमोग्लोबिन की मात्रा बेहद कम पाई गई है।

जो खतरे के संकेत हैं। एसीएमओ डॉ. सफल कुमार का कहना है कि 1145 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी में है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार दिलाया जा रहा है। हर महीने की नौ तारीख पर उनका चेकअप किया जाता है।

क्या होता है एचआरपी ?      
जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। स्वास्थ्य परीक्षण में यदि महिला को कोई बीमारी हो जैसे ब्लड प्रेशर,  डायबिटिक, पूर्व में ऑपरेशन से डिलीवरी हो चुकी है, या एनीमिया आदि हो, ऐसी महिलाओं को एचआरपी (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) श्रेणी में रखा जाता है। ऐसी महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है तथा डिलीवरी होने तक स्वास्थ्य कर्मी महिला के संपर्क में रहते हैं।       

1107 महिलाएं एनीमिया की शिकार       
हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सूची में शामिल 1145 गर्भवती महिलाओं में सर्वाधिक 1107 महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। इन महिलाओं का हीमोग्लोबिन सात प्रतिशत से कम है। इसके अलावा 38 महिलाएं शुगर, ब्लड प्रेशर आदि परेशानी की वजह से इस श्रेणी में शामिल हैं। 

ऊन ब्लाक की सबसे बुरी हालत
आंकड़ों के अनुसार हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली जिले भर में 1145 महिलाओं में से सबसे ज्यादा 577 महिलाएं ऊन ब्लाक की है। कांधला ब्लाक की 192 महिलाएं है, तीसरे नंबर पर कैराना ब्लाक क्षेत्र की 127 महिलाएं तथा चौथे नंबर पर थानाभवन 113, शामली शहरी 42 महिलाएं तथा कुड़ाना पीएचसी क्षेत्र की 94 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी में शामिल हैं।       

  कैसे एनिमिया की शिकार होती हैं महिलाएं     
डाक्टरों का मानना है कि गर्भवती होने के बाद महिला का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। खासकर खानपान अच्छा रखना है। यदि खानपान सही नहीं है और महिला को समय पर पौष्टिक आहार नहीं दिया जाता है या तो उसका हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और वह एनीमिया की शिकार हो जाती है।    


डाक्टरों की राय,  बरतें सावधानी  
 इस संबंध में डाक्टर जगमोहन का कहना है कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी में शामिल महिलाओं को हर हाल में अपना ख्याल रखना चाहिए। शुद्घ और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। साथ ही डिलीवरी होने तक समय-समय पर अस्पताल में अपनी जांच कराते रहना चाहिए। अस्पताल में जांच निशुल्क है। इसके साथ ही डिलीवरी अस्पताल में ही कराई जानी चाहिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed